Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Funeral: बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार, विमान हादसे में हुई थी मौत
Uncategorized

Funeral: बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार, विमान हादसे में हुई थी मौत

बारामती में अजित पवार का अंतिम

Funeral: बारामती (महाराष्ट्र): बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटी सुप्रिया सुले और चाचा शरद पवार समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अंतिम संस्कार में देश–प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंचे। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे शामिल थे। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

चार्टर्ड विमान हादसे में गई जान

अजित पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई—उनके एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर भी हादसे का शिकार बने। अजित पवार की उम्र 66 वर्ष थी।

वे 5 फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। उनके निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।


कैसे हुआ विमान हादसा — 7 बिंदुओं में

  1. बारामती एयरफील्ड अनकंट्रोल्ड है, यानी यहां ATC नहीं, बल्कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन के इंस्ट्रक्टर ट्रैफिक की जानकारी देते हैं।
  2. विमान ने सुबह 8:18 बजे बारामती से पहली बार संपर्क किया।
  3. पुणे अप्रोच से विमान को विजुअल मेट्रोलॉजिकल कंडीशन (VMC) में बारामती के लिए रिलीज किया गया—मतलब पायलट दृश्यता देखकर खुद लैंड कर सकता था।
  4. पायलट को बताया गया कि हवा शांत है और विज़िबिलिटी करीब 3000 मीटर है।
  5. विमान ने रनवे 11 पर फाइनल अप्रोच की सूचना दी, लेकिन रनवे नजर नहीं आया, इसलिए विमान हवा में चक्कर लगाने लगा।
  6. कुछ देर बाद क्रू ने फिर से रनवे 11 के फाइनल अप्रोच की रिपोर्ट दी और कहा कि रनवे दिख गया है
  7. 8:43 बजे लैंडिंग की अनुमति दी गई, लेकिन रीडबैक नहीं मिला8:44 बजे रनवे थ्रेशहोल्ड के पास आग की लपटें दिखीं और मलबा रनवे से करीब 50 मीटर बाईं ओर पाया गया।
  8. साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...

Health: चैत्र नवरात्रि में रखें सेहत और साधना का संतुलन: क्या खाएं, क्या नहीं

उपवास के दौरान सही आहार से शरीर का डिटॉक्स और ऊर्जा दोनों...

Inauguration: गुड़ी पड़वा 2026: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ आज, बन रहे कई शुभ योग

चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत, घर-घर में सजेंगी गुड़ी और तोरण Inauguration:...