Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Republic Day: सरस्वती शिशु मंदिर गाड़ाघाट में हुआ झंडा वंदन
Uncategorized

Republic Day: सरस्वती शिशु मंदिर गाड़ाघाट में हुआ झंडा वंदन

सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर

ब्रांड एम्बसेडर नेहा गर्ग ने बच्चों को किया सम्बोधित

Republic Day: बैतूल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्या मंदिर, गाड़ाघाट में हर्षोल्लास, देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से भरा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की छटा और देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी अमृतलाल सोनी तिरंगा फहराया । जिसके बाद उपस्थित अतिथियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इसके पश्चात खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

वहीं कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि बैतूल नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती नेहा गर्ग ने अपने संबोधन में बच्चों को देशप्रेम, अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन नन्हे विद्यार्थियों के हाथों में है, और ऐसे कार्यक्रम उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी हरिश गडेकर भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति का समन्वय ही सच्ची राष्ट्रनिर्माण की नींव है। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रीति बाथरी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं पर प्रकाश डाला। पूरा आयोजन अनुशासन, संस्कार और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों के हृदय में राष्ट्रभक्ति का जज्बा और प्रगाढ़ कर दिया।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...