Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Gift: पचमढ़ी को गडकरी की सौगात: चौरागढ़ महादेव मंदिर तक बनेगा 400 करोड़ का रोपवे
Uncategorized

Gift: पचमढ़ी को गडकरी की सौगात: चौरागढ़ महादेव मंदिर तक बनेगा 400 करोड़ का रोपवे

पचमढ़ी को गडकरी की सौगात: चौरागढ़

Gift:भोपाल/पचमढ़ी मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने यहां चौरागढ़ महादेव मंदिर तक रोपवे बनाने की घोषणा की है। अब श्रद्धालुओं को 3 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी — कुछ ही मिनटों में मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा।

400 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पचमढ़ी रोपवे परियोजना के लिए 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। साथ ही पार्किंग सुविधाओं के विकास का भी प्रावधान किया गया है। गडकरी ने एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की, जिसका वीडियो नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

चौरागढ़ महादेव मंदिर: आस्था का केंद्र

चौरागढ़ पर्वत पर स्थित महादेव मंदिर, मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला लगता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। लोग यहां त्रिशूल चढ़ाकर मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं। लेकिन मंदिर तक पहुंचने के लिए अब तक श्रद्धालुओं को कठिन 3 किमी की चढ़ाई करनी पड़ती थी।

पर्यटन और धार्मिक विकास को मिलेगा बल

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि पचमढ़ी की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ अब इसका व्यापक पर्यटन विकास भी किया जाएगा। उन्होंने पिपरिया के अनहोनी वन क्षेत्र को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने और पचमढ़ी हवाई पट्टी को अपग्रेड करने की भी बात कही।

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...