Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Global Politics: राहुल गांधी 8 नवंबर को आएंगे पचमढ़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में करेंगे ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स’ पर संवाद
Uncategorized

Global Politics: राहुल गांधी 8 नवंबर को आएंगे पचमढ़ी, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में करेंगे ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स’ पर संवाद

राहुल गांधी 8 नवंबर को आएंगे पचमढ़ी,

Global Politics: पचमढ़ी। कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार, 8 नवंबर को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंच रहे हैं। वे यहां होटल हाइलैंड में चल रहे कांग्रेस जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पचमढ़ी में ही रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 9 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद रवाना होंगे।

हालांकि उनका आधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

🔹 सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए 200 पुलिस अधिकारी और जवानों को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा सीआरपीएफ की विशेष टीम शुक्रवार शाम तक पचमढ़ी पहुंच जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीपैड और होटल परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

🔹 ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया’ पर चर्चा

राहुल गांधी इस शिविर में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वे ‘ग्लोबल पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया’ विषय पर विचार साझा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में संविधान, वोट चोरी और संगठनात्मक सुदृढ़ता जैसे विषयों पर भी चर्चा हो सकती है। राहुल गांधी जिलाध्यक्षों से वन-टू-वन चर्चा कर जिले की सामाजिक, राजनीतिक और रणनीतिक चुनौतियों पर फीडबैक लेंगे।

🔹 5 महीने में दूसरा दौरा

यह राहुल गांधी का पांच महीनों में दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इससे पहले वे 3 जून को भोपाल आए थे, जब उन्होंने संगठन सृजन अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। तब उन्होंने स्पष्ट कहा था कि “जिलाध्यक्ष ही पार्टी में सबसे पॉवरफुल होंगे।”

अब जब जिलाध्यक्षों का चयन हो चुका है, राहुल का यह दौरा उन्हें ‘बूस्टर डोज’ देने वाला माना जा रहा है। कांग्रेस का फोकस आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर है, और राहुल गांधी का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: छात्रों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है आज का दिन: नेहा गर्ग

सरस्वती विद्या मंदिर गाड़ाघाट में हुआ माँ सरस्वती का हवन-पूजन Events: बैतूल।...

Mysterious: महाभारत का रहस्यमय ‘18’: क्या यह सिर्फ संयोग है या गहरा आध्यात्मिक संकेत?

Mysterious: धर्म डेस्क। महाभारत केवल दुनिया का सबसे विशाल महाकाव्य नहीं, बल्कि...

Social media: सरकार बच्चों को सोशल मीडिया से बचाने पर विचार कर रही

ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर कानून की तैयारी Social media: डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया...