Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Gold: सोने-चांदी के दाम गिरे, भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपए प्रति 10 ग्राम
Uncategorized

Gold: सोने-चांदी के दाम गिरे, भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,00,800 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी के दाम गिरे, भोपाल में 24 कैरेट

Gold: नई दिल्ली/भोपाल। कीमती धातुओं के दाम में सोमवार 19 अगस्त को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 477 रुपए सस्ता होकर 99,146 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह 99,623 रुपए पर था। बता दें कि 8 अगस्त को सोना 1,01,406 रुपए के साथ अब तक का उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गया था।

चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। यह 885 रुपए घटकर 1,13,165 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले इसका भाव 1,14,050 रुपए था। 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

महानगरों में आज के सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली : 24 कैरेट ₹1,00,900 | 22 कैरेट ₹92,500
  • मुंबई : 24 कैरेट ₹1,00,750 | 22 कैरेट ₹92,350
  • कोलकाता : 24 कैरेट ₹1,00,750 | 22 कैरेट ₹92,350
  • चेन्नई : 24 कैरेट ₹1,00,750 | 22 कैरेट ₹92,350
  • भोपाल : 24 कैरेट ₹1,00,800 | 22 कैरेट ₹92,400

सालभर का रुझान

1 जनवरी से अब तक सोना 22,984 रुपए महंगा हो चुका है। इस साल की शुरुआत में इसका भाव 76,162 रुपए था, जो अब 99,146 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 27,148 रुपए बढ़कर 86,017 रुपए से 1,13,165 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। पिछले साल 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदने की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना हमेशा BIS हॉलमार्क वाला ही खरीदना चाहिए। इसमें 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जैसे – AZ4524। इससे खरीदार को यह सुनिश्चित होता है कि सोना असली और मानक कैरेट का है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...