Thursday , 12 February 2026
Home Uncategorized Gold: सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 10 ग्राम सोना ₹1,19,059 और चांदी ₹1,48,550 प्रति किलो पहुंची
Uncategorized

Gold: सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 10 ग्राम सोना ₹1,19,059 और चांदी ₹1,48,550 प्रति किलो पहुंची

सोना-चांदी फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 10

Gold: नई दिल्ली। सोने-चांदी के दामों में आज सोमवार, 6 अक्टूबर को एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹2,105 बढ़कर ₹1,19,059 पर पहुंच गया है। इससे पहले यह ₹1,16,954 पर था। वहीं चांदी ₹2,940 महंगी होकर ₹1,48,550 प्रति किलो हो गई।

इस साल अब तक सोना ₹42,897 और चांदी ₹62,533 तक महंगी हो चुकी है।
📅 31 दिसंबर 2024 को:

  • सोना: ₹76,162 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹86,017 प्रति किलो
    📈 6 अक्टूबर 2025 को:
  • सोना: ₹1,19,059 प्रति 10 ग्राम
  • चांदी: ₹1,48,550 प्रति किलो

🔮 विशेषज्ञों का अनुमान

  • गोल्डमैन सैक्स ने 2026 तक सोने का टारगेट $5,000 प्रति औंस (₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम) रखा है।
  • पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा का कहना है कि सोना आने वाले महीनों में ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

💰 5 बड़े कारण, जिनसे सोना-चांदी में तेजी जारी रहने की संभावना

  1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी:
    दुनियाभर के बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाकर अपने रिजर्व में सोना बढ़ा रहे हैं।
    असर: मांग बढ़ने से दाम ऊपर जा रहे हैं।
  2. ‘ट्रम्प फैक्टर’ और नीति-अनिश्चितता:
    अमेरिकी नीतियों में अस्थिरता और फेडरल रिजर्व पर दबाव से डॉलर कमजोर हो रहा है।
    असर: निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना चुन रहे हैं।
  1. क्रिप्टो मार्केट से पलायन:
    क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और कड़े नियमों के कारण निवेशक फिर सोने की ओर लौट रहे हैं।
    असर: सोने की मांग बढ़ रही है।
  2. डीडॉलराइजेशन ट्रेंड:
    कई देश डॉलर से दूरी बनाकर अपने आर्थिक मॉडल बदल रहे हैं।
    असर: डॉलर कमजोर होते ही सोने की कीमतें चढ़ती हैं।
  3. लॉन्ग-टर्म एसेट के रूप में सोना:
    यह नष्ट नहीं होता, सीमित है और महंगाई के दौर में मूल्य बनाए रखता है।
    असर: निवेशक लंबे समय तक सोने को सुरक्षित संपत्ति मानते हैं।
  4. साभार … 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Loot: नकली पिस्टल से की 80 लाख की लूट

लग्जरी जिंदगी जीने और गर्लफ्रेंड पर पैसे उड़ाने बन गए लुटेरे Loot::...

Number Update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ आसान

बैंक, UPI और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है सही नंबर, जानिए...

Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

महाकाल दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की संभावना, 40...

Alert: आमला-लादी सड़क को लेकर 20 को बंद की चेतावनी

सडक़ निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर हुई एफआईआर का...