Wednesday , 15 April 2026
Home Uncategorized Hailstorm: कई जिलों में तेज धूप, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं ओलावृष्टि
Uncategorized

Hailstorm: कई जिलों में तेज धूप, कहीं आंधी-बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

कई जिलों में तेज धूप, कहीं आंधी

Hailstorm: भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की गई, जबकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया। सबसे ज्यादा असर जबलपुर संभाग में देखने को मिला। वहीं पूर्वी छिंदवाड़ा में ओलावृष्टि की भी खबर है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।


इन इलाकों में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

बीते 24 घंटों में बरघाट, बैहर और खैरलांजी में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो कटनी जिले के करौंदी में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा:

  • शहडोल (कल्याणपुर) – 9.5°C
  • पचमढ़ी – 10.2°C
  • राजगढ़ – 11.4°C
  • उमरिया – 11.9°C

इन जिलों में आज बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत स्थिर रहने की संभावना है, हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और सागर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।


2 मार्च को सक्रिय होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार 2 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। हालांकि उससे पहले प्रदेश में मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...