Sunday , 17 May 2026
Home Uncategorized Health: स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अब स्थिति सामान्य
Uncategorized

Health: स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की बिगड़ी तबीयत, अब स्थिति सामान्य

स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Health: आठनेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल शनिवार को प्रथम आगमन पर आठनेर पहुंचे। सुबह 10 बजे से ही नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मांडवी जोड़ और गुनखेड़ में स्वागत के बाद गलफट कॉम्प्लेक्स पर कुनबी समाज संगठन ने पुष्पवर्षा की। मुख्य बस स्टैंड पर आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

अचानक बिगड़ी तबीयत

मुख्य बस स्टैंड पर स्वागत समारोह के दौरान हेमन्त खण्डेलवाल को अचानक चक्कर आ गया। भीड़, तेज डीजे की धुन, पुष्पवर्षा, खुला काफिला और धूप की तपन को इसकी वजह माना जा रहा है। अफरातफरी के बीच उन्हें तत्काल गुरु कृपा मल्टीहॉस्पिटल ले जाया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई।

कार्यकर्ताओं से मिलने की जताई इच्छा

स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद खण्डेलवाल ने कहा कि वे ठीक हैं और कार्यकर्ताओं से मिलना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने पुनः अपना काफिला बाजार चौक की ओर बढ़ाया और अंबा देवी मंदिर व राममंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां साहू समाज संगठन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, महामंत्री कृष्णा गायकी, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज जगताप, अजय पोटफोडे, तरुण साकरे सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...