Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Hi-tech surveillance: भोपाल रेलवे स्टेशन पर हाईटेक निगरानी
Uncategorized

Hi-tech surveillance: भोपाल रेलवे स्टेशन पर हाईटेक निगरानी

भोपाल रेलवे स्टेशन पर

150 सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे

Hi-tech surveillance: भोपाल। राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था अब और सुदृढ़ होने जा रही है। यात्रियों और महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन परिसर में हाईटेक तकनीक से लैस 150 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पैनिक बटन की सुविधा भी जोड़ी जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध कराई जा सके।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां से स्टेशन पर आने-जाने वाले हर यात्री की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जा सके। प्लेटफार्म नंबर 1 और 6 पर लगाए जा रहे पांच फिक्स्ड कैमरे संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान कर तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट भेजेंगे।

अधिकारियों के अनुसार, इन कैमरों में से 13 को एनालिटिकल सर्वर से जोड़ा जा रहा है। यह सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए भीड़ का विश्लेषण करेगा और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करेगा। स्टेशन पर लगाए जा रहे सभी कैमरे आरडीएसओ की गाइडलाइन और नीति आयोग के मानकों का पालन करते हुए इंस्टॉल किए जा रहे हैं।

एक और बड़ी सुविधा यह होगी कि सभी 150 कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सर्वर में सुरक्षित रखी जाएगी। इससे किसी भी मामले में शिकायत देर से दर्ज होने पर भी फुटेज उपलब्ध रहेगा और जांच तेजी से हो सकेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर तक इंस्टालेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद भोपाल स्टेशन सुरक्षा की दृष्टि से देश के प्रमुख स्टेशनों—जैसे बेंगलुरु और पुणे—की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...