Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल
Uncategorized

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की सेवा

Huge warehouses: बैतूल। शिवम सेवा समिति के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कमानी गेट के पास न्यू बैतूल स्कूल ग्राऊंड में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशाल भण्डारे का भगवान शिव की पूजा अर्चना कर भण्डारे में प्रसादी वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गा दास उइके, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, महामंत्री जिला भाजपा डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, कोठीबाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में भण्डारे का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर श्री खण्डेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिवम सेवा समिति द्वारा पिछले 16 वर्षों से जो भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। वह भोपाली जाने वाले शिव भक्तों की सेवा का कार्य है। भोपाली जाने वाले शिव भक्तों को जाते समय और वापस आते समय दोनों बार प्रसादी के रूप में भोजन, पानी मिलता है यह एक पुण्य का कार्य है। समिति के इस आयोजन के 17 वें वर्ष में प्रवेश पर मैं पूरी समिति को शुभकामनाएं देता हूं।


भण्डारे के शुभारंभ अवसर पर शिवम सेवा समिति के सुनील गुड्डू शर्मा, राकेश रक्कू शर्मा, समाजसेवियों में नवीन तातेड़, कैलाश बंडू धोटे, दीपू सलूजा, राजा सूर्यवंशी, राहुल लुहाडिय़ा, प्रशांत मरोठी, उषभ गोठी, रजनीश जैन, सोनू बग्गा, मुकेश झारे, बल्लू मालवीय सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने भण्डारे में सेवा दी। इस मौके पर समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिला रक्त कोष अधिकारी डॉ. अंकिता सीते और उनकी टीम ने रक्तदान शिविर को संपन्न कराया।
समिति के रक्कू शर्मा ने कहा कि बैतूल के सभी होटल व्यवसायी भाइयों से कैंसर मुक्त बैतूल के संकल्प को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक पॉलिथीन एवं ग्लास कप का उपयोग न करने का आग्रह भी किया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़े। तीन दिवसीय इस महाआयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...