Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized Inauguration: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का भव्य आगाज़: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Uncategorized

Inauguration: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का भव्य आगाज़: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का

Inauguration: पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है और यह सफलता उनकी मेहनत के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर मिले अवसरों का भी परिणाम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,

“हम सभी ने IPL में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। वैभव ने इतनी कम उम्र में इतना बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। उनके खेल के पीछे उनकी मेहनत तो है ही, लेकिन अलग-अलग स्तर पर मैच खेलने से भी उन्हें मदद मिली है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में खेल अब एक संस्कृति के रूप में उभर रहा है, और यह बदलाव देश की सॉफ्ट पावर को मजबूत कर रहा है।


मुख्यमंत्री ने जलाया मशाल, खेलों का महाकुंभ हुआ प्रारंभ

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशाल जलाकर इस आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, और केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा:

“नीतीश कुमार ने खेल के क्षेत्र में 7 हजार ग्राउंड बनवाकर बिहार को पिछड़े राज्य से समृद्ध राज्य बनाने का काम किया है।”
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे वैभव सूर्यवंशी की तरह आगे बढ़ें और बिहार का नाम रोशन करें


28 राज्यों के 8500 खिलाड़ी ले रहे भाग

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025‘ का आयोजन 4 मई से 15 मई तक किया जा रहा है। इसमें 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से आए 8500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिताएं पटना, भागलपुर, गया, बेगूसराय और राजगीर में आयोजित की जा रही हैं।

  • 28 खेलों में प्रतिस्पर्धा, जिनमें से तीन खेलशूटिंग, ट्रैक साइकलिंग और जिमनास्टिक — दिल्ली में आयोजित होंगे।
  • प्रतियोगिता के दौरान 2,435 पदकों के लिए मुकाबला होगा।
  • आयोजन में 1500 से अधिक प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी भी भाग ले रहे हैं।

बच्चों ने दी प्रेरक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

उद्घाटन समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बार एक्ट, स्पोर्ट्स एक्ट और योजना एक्ट पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं:

  • बार एक्ट में भारत की आजादी में बिहार के वीर सपूतों की भूमिका को दर्शाया गया।
  • स्पोर्ट्स एक्ट में बिहार के खिलाड़ियों की लगन और जुनून को दिखाया गया।
  • योजना एक्ट के माध्यम से बच्चों ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...