Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Increase: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा, 3% डीए बढ़ोतरी की तैयारी
Uncategorized

Increase: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा, 3% डीए बढ़ोतरी की तैयारी

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली

Increase: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने पर विचार कर रही है। फिलहाल प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55% डीए मिल रहा है। अगर बढ़ोतरी होती है तो यह 58% पर पहुंच जाएगा।

केंद्र सरकार से संकेत

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार अक्टूबर में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। आमतौर पर मध्यप्रदेश सरकार केंद्र के फैसले के बाद ही अपने कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी देती है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है— “प्रदेश सरकार केंद्र के बाद ही डीए बढ़ाती है। इस बार उम्मीद है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को राहत मिलेगी।”

एरियर की आखिरी किस्त भी अक्टूबर में

अप्रैल 2025 में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों का डीए 5% बढ़ाकर 55% कर दिया था। इसके साथ बकाया एरियर का भुगतान 5 किस्तों में किया जाना तय हुआ था। इनमें से अंतिम किस्त अक्टूबर में कर्मचारियों के खाते में आने वाली है।

कर्मचारियों की अतिरिक्त मांग

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि— “केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बिना मांग के मिल जाता है, लेकिन प्रदेश कर्मचारियों को हर बार मांग करनी पड़ती है। इस बार सरकार समय पर डीए दे, साथ ही त्योहारों पर 10,000 रुपये एडवांस की भी मांग की जा रही है।”

➡️ यदि केंद्र सरकार अक्टूबर में डीए बढ़ाने का फैसला करती है तो संभावना है कि मध्यप्रदेश सरकार भी त्यौहार से पहले यह तोहफा कर्मचारियों को दे देगी।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...