Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Information: सात दिन पहले दे रहे चुनाव की सूचना
Uncategorized

Information: सात दिन पहले दे रहे चुनाव की सूचना

सात दिन पहले दे

Information: बैतूल: रेडक्रास सोसायटी बैतूल के नए निर्वाचन के लिए साधारण सभा का सम्मेलन 25 अगस्त दिन सोमवार को दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत बैतूल के सभाकक्ष में बुलाया गया है। रेडक्रास सोसायटी बैतूल के सचिव डॉ. एलएल कसेरा के हस्ताक्षर से जारी निर्वाचन की सूचना में सूचना देने की तारीख 4 अगस्त 2025 प्रिंट है। निर्वाचन की अनुसूची-2 (नियम 11 धारा 4 (क), (ख), (ग) के अंतर्गत रेडक्रास सोसायटी के वार्षिक साधारण सभा/राज्य शाखा हेतु प्रतिनिधि के निर्वाचन की सूचना के अंतर्गत सदस्यों को बुलाया गया है। लेकिन 4 अगस्त 2025 के प्रिंट नोटिस को 19 अगस्त को सदस्यों को भेजा गया। जबकि 6 दिन बाद 25 अगस्त को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है।
रेडक्रास सोसायटी के कुछ सदस्यों का कहना है कि रेडक्रास सोसायटी पर कब्जा करने की नियत से यह खेल किया गया है ताकि नए सदस्य भी निर्वाचन की तैयारी ना कर सकें। नए लोगों को सदस्यता देने में भी सदस्यता रसीद बुक भी सार्वजनिक नहीं की जाती है ताकि कुछ लोगों का कब्जा बना रहे। बताया जाता है कि इसके लिए भाजपा के कुछ बड़े नेता भी सक्रिय रहते हैं। गौरतलब है कि रेडक्रास के हिसाब को लेकर भी बड़ा विवाद भी सामने आया था जिसे दबा दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Death: करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत

घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगाते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल...

Loan: मध्य प्रदेश सरकार फिर लेगी 5800 करोड़ का कर्ज

चालू वित्त वर्ष में कुल उधारी 84,900 करोड़ के करीब, प्रदेश पर...

Commercial Gas: भारत में LPG संकट गहराया: कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक

ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद होने से गैस सप्लाई प्रभावित,...

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...