Tuesday , 10 February 2026
Home Uncategorized Attacks: सीएम हाऊस में मुख्यमंत्री पर हमला
Uncategorized

Attacks: सीएम हाऊस में मुख्यमंत्री पर हमला

सीएम हाऊस में

आरोपी के हमले से सीएम घायल

Attacks: नई दिल्ली(ई-न्यूज)। भाग्यशाली है मुख्यमंत्री जिनके निवास पर हमला होने के बावजूद वे सुरक्षित हैं। इस घटना से 1984 की वो घटना याद आ गई जिसमें प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के आवास पर उन पर हुए हमले के बाद उनका देहावसान हो गया था। आज सुबह जनसुनवाई के दौरान दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर भी एक व्यक्ति ने हमला कर दिया है जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता घायल हो गई है। इस हमले ने सीएम हाऊस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।


गौरतलब है कि आज बुधवार को एक गुजरात के व्यक्ति ने मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता पर उस समय हमला कर दिया जब वे अपने आवास जनसुनवाई के दौरान लोगों से मिल रही थी। अचानक हुए हमले से सभी हतप्रभ रह गए। इस हमले में उनके सिर में चोट पहुंची है।


दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि आरोपी ने सीएम का हाथ पकडऱ खींचा। वे मेज के कोने से टकराईं। सिर पर चोट आई है। थप्पड़ वाली बात गलत है। हमले की पुष्टि करते हुए दिल्ली सीएम ऑफिस ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया- आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। उसे दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने अपना नाम राजेश भाई खिमजी (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। इधर, घटना के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव और कई मंत्री रेखा गुप्ता का हालचाल जानने सीएम हाउस पहुंचे। यहीं पर सीएम का इलाज किया जा रहा है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...

Business: एंटीबायोटिक का खतरनाक कारोबार, झोलाछाप और मेडिकल स्टोर बना रहे मरीजों को ‘रेजिस्टेंट’

Business: डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध और...