Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Injured: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
Uncategorized

Injured: दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल

दो बाइकों की भिड़ंत

Injured: बैतूल। दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी लोगों को आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक की हालत अधिक गंभीर होने के कारण परिजन उसे नागपुर लेकर गए हैं। दो अन्य लोगों का आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल पुंडे उम्र 22 वर्ष और उसका भाई दुर्गेश सरले उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव थाना आमला दोनों ही युवक बुधवार शाम आमला बाजार करने के लिए गए हुए थे और बाजार करके वापस अपने घर लौट रहे थे। आमला के पास रोड पर अचानक सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की अचानक जोरदार टक्कर हो गई जिसमें दोनों ही बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद राहगीरों ने सभी घायलों को गंभीर हालत में आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।
दो युवक की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एंबुलेंस की सहायता से देर रात जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वही दो अन्य घायलों का आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार चल रहा है और एक अन्य युवक जिसकी हालत अधिक गंभीर होने के कारण परिजन उसे आमला से नागपुर उपचार के लिए लेकर गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...