Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Injured: स्वदेशी मेले में चाकूबाजी, 17 वर्षीय नाबालिग युवक गंभीर घायल
Uncategorized

Injured: स्वदेशी मेले में चाकूबाजी, 17 वर्षीय नाबालिग युवक गंभीर घायल

स्वदेशी मेले में चाकूबाजी, 17 वर्षीय

Injured: बैतूल। शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में लगे स्वदेशी मेले के दौरान शनिवार रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में 17 वर्षीय नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेले में घूमते समय रोका, फिर हमला

घायल युवक की पहचान हर्ष उर्फ भूषण पिता कृष्णा आर्य, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, बैतूल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हर्ष स्वदेशी मेले में घूम रहा था। इसी दौरान दो से तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया, गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को मेले के पिछले हिस्से में ले गए, जहां भीड़ कम थी। वहां आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

खुद थाने पहुंचा घायल

घटना के बाद घायल हर्ष किसी तरह खुद को संभालते हुए मेले के पास स्थित गंज थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रात करीब 12 बजे मामला दर्ज किया। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए मेले में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...