Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Injured: बस पलटने से 15 यात्री घायल
Uncategorized

Injured: बस पलटने से 15 यात्री घायल

बस पलटने से 15 यात्री

सारनी से बैतूल जा रही थी बस

Injured: बैतूल। जिले के पाथाखेड़ा में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सारनी से बैतूल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों को कांच फोडक़र बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर सारनी एवं पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल रेफर किया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। वही सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन और थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों से घटना के बारे में जानकारी ली। घटना जिला मुख्यालय से 60 किमी. दूर कोल नगरी पाथाखेड़ा में गुरुवार को घटित हुई।


अनियंत्रित होकर पलटी बस


सारनी थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि सारनी से बैतूल जा रही बस पाथाखेड़ा में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 18 लोग सवार थे। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को पाथाखेड़ा के डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को घोड़ाडोंगरी अस्पताल रेफर किया गया। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में सभी घायलों का इलाज चल रहा है।


तेज गति से चला रहा था ड्राइवर


यात्री गीता अंजरे ने बताया कि वे बस में सवार होकर सारनी से कालीमाई जा रही थी। ड्राइवर बस लहरा कर चला रहा था पाथाखेड़ा में इसी दौरान बस पलट गई। हादसे में बस का दरवाजा लॉक हो गया था। सभी को कांच तोडक़र बाहर निकल गया।


ये यात्री हुए घायल


घायलों में अंजना पति सुनील बहादुर (50 वर्ष) निवासी मछली काटा सारनी, जयंती पति सुरेश आमझरे (55 वर्ष) निवासी मछली काटा, सारनी, माही पिता सुंदरलाल (22 वर्ष) निवासी सारनी, बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी, लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी, लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी , निशा पति धर्मेंद्र महवे (20 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी, पूजा खडिय़ा पति मुकेश (30 वर्ष) निवासी थाना बैतूल बाजार, नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी, गीता पति मुकेश आमझरे (26 वर्ष) निवासी मछली कांटा सारनी, रानी पिता किशन भलावी (19 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी, चांदनी पिता सुकेश सलाम (17 वर्ष) निवासी ग्राम खेरवानी, संगीता पिता खाडला भलावी (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 10 सारनी, राहुल पिता विजेंद्र (45 वर्ष) निवासी कोठी बाजार, बैतूल एवं दुल्ला पति दिनेश डहारे निवासी मछली कांटा सारनी घायल हो गए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...