Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Inspection: नहीं हटाया तो उठाकर ले जाएंगे सामान
Uncategorized

Inspection: नहीं हटाया तो उठाकर ले जाएंगे सामान

नहीं हटाया तो

नपा और पुलिस ने बाजारों में किया निरीक्षण

Inspection:बैतूल। दीपावली पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की विभिन्न इकाईयों ने संयुक्त रूप से आज शहर के विभिन्न बाजारों में घूमकर दुकान के सामने अतिक्रमण कर सामान रखने वालों को चेतावनी दी और उनसे सामान हटाने का कहा। साथ ही यह भी चेतावनी दी है कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो अगली कार्यवाही में दुकान के बाहर रखा हुआ सामान जब्त कर लिया जाएगा।


इसके साथ ही बाजार व्यवस्थित रूप से लग सके इसको लेकर चूने की लाइन डाल दी गई है। प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो भी दुकानें लगाई जाए वह चूने की लाइन के पीछे होना चाहिए। अगर चूने की लाइन के बाहर दुकान लगाई तो कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यातायात प्रभारी गजेंद्र केन, नपाध्यक्ष राजस्व निरीक्षक अखिल राय, सहायक राजस्व निरीक्षक सुभाष प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...