Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Inspection: जिला अस्पताल में NQAS टीम का निरीक्षण
Uncategorized

Inspection: जिला अस्पताल में NQAS टीम का निरीक्षण

जिला अस्पताल में NQAS

वार्ड से लेकर इमरजेंसी-आईसीयू तक सभी सुविधाओं की जांच

Inspection:बैतूल:- बैतूल जिला अस्पताल में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) की टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। टीम अस्पताल पहुंची और वार्डों, इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम, ओपीडी सहित सभी महत्वपूर्ण विभागों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध सुविधाएं, मशीनों की स्थिति, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्टाफ की कार्यप्रणाली और अस्पताल प्रबंधन से जुड़े मानकों पर बारीकी से जांच की। टीम ने अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर सेवाओं की गुणवत्ता और संतुष्टि स्तर का भी फीडबैक लिया।

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि NQAS मूल्यांकन स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीम जल्द ही अपने निरीक्षण की रिपोर्ट जारी करेगी, जिसके आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...