Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Mannequin: भाजपा ने लल्ली चौक पर फूंका राहुल- सोनिया का पुतला
Uncategorized

Mannequin: भाजपा ने लल्ली चौक पर फूंका राहुल- सोनिया का पुतला

भाजपा ने लल्ली चौक पर फूंका राहुल

Mannequin: बैतूल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्ज सीट दाखिल करने के मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपीए की पूर्व नेता सोनिया गांधी का पुतला नगर के लल्ली चौक पर जलाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला काले धन को सफेद करने का गांधी मॉडल है। भ्रष्ट्राचारी नेताओ पर मामला बनने के बाद कांग्रेस जिस हिसाब से शोर मचा रही है। उसे चोर मचाए शोर कहा जा सकता है। जहां पार्टी का पैसा निजी पुंजी में बदल जाता है। सार्वजनिक संपत्ति पारिवारिक संपत्ति बन जाती है ऐसा कांग्रेस में ही होता है।
भाजपा का स्पष्ट मत है कि यह कोई वैचारिक हमला नही बल्कि न्याय की दिशा में कानूनी कार्यवाही है। नेशनल हेराल्ड की संपत्ति का उददेश्य पत्रकारिता और जनसेवा था लेकिन मॉ- बेटे ने इसे गांधी परिवार की रियल स्टेट कंपनी में बदल दिया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा खड़ी की गई संस्थाओं को निजी लाभ के लिए कब्जा करने का पाप सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने किया है यह बलिदानियों का भी अपमान है। कांग्रेस पूरी तरह से पारिवारिक उदयम बन चुकी है जहां लोकतंत्र नहीं है। चाटुकारिता का ईनाम मिलता है और पारदर्शिता से बचा जाता है जिस तरह से कांग्रेस के नेता ईडी की कार्यवाही पर विरोध कर रहे है।
वह न्याय की राह में बांधा डालने का काम कर रहे है। यह प्रदर्शन लोकतंत्र मे ही गांधी परिवार के लिए राजनैतिक नाटक है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष वंसत बाबा माकोडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नपाउपाध्यक्ष महेश राठौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, माधुरी साबले, संतोष भलावी, नरेन्द्र हरसुले, योगेंश उइके, अंशुल राजपुत, बाबा खडिया, अनिल राजपूत, मनीष मिसर, आशीष पंवार, अभिषेक राठौर, मंयक वर्मा, अंशुल मिश्रा, बिरजू पारखे, कुणाल शर्मा, अरविंद राठौर, उमेश राठौर, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...