Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Posting: बैतूल में पदस्थ रहे अजय मिश्रा लोकायुक्त डीएसपी बने
Uncategorized

Posting: बैतूल में पदस्थ रहे अजय मिश्रा लोकायुक्त डीएसपी बने

बैतूल में पदस्थ रहे अजय मिश्रा लोकायुक्त

Posting: बैतूल। लंबे समय तक जिले में पुलिस विभाग में सेवाएं देने वाले अजय मिश्रा लोकायुक्त डीएसपी बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए दो उप पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। यह आदेश 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है, जिसमें दोनों अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर आगामी आदेश तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें अजय कुमार मिश्रा को लोकायुक्त डीएसपी बनाया गया है। श्री मिश्रा वर्तमान में विदिशा जिले के लटेरी में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे। इसके पहले वह अस्टिेंड कमिश्रर पुलिस भोपाल के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। गौरतलब है कि श्री मिश्रा लंबे समय तक बैतूल जिले में रहे और उनकी कुशल प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर लोग हमेशा उनकी सराहना करते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...