Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Massacre: राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर में तेरहवीं, मेघालय से सामने आया नया वीडियो
Uncategorized

Massacre: राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर में तेरहवीं, मेघालय से सामने आया नया वीडियो

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर में तेरहवीं

सोनम की सफेद शर्ट बनी सबूत की कड़ी

Massacre: इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया मोड़ तब आया जब एक फोटोग्राफर ने मेघालय के डबल डेकर रूट ब्रिज से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में राजा और उनकी पत्नी सोनम साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 23 मई की सुबह 9:45 बजे का बताया जा रहा है, जिस दिन दंपति मेघालय में घूमने गए थे।

वीडियो शेयर करने वाले फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह उर्फ देव सिंह, हरियाणा के सोनीपत निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यह वीडियो संयोगवश रिकॉर्ड हो गया था और हाल ही में उन्हें इसमें इंदौर के कपल की मौजूदगी का अहसास हुआ। देव ने यह भी दावा किया है कि उनके पास एक और वीडियो है, जिसमें तीन अन्य युवक देखे जा सकते हैं जो कपल से पहले उसी रास्ते से गुजरे थे। पुलिस उन युवकों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है।

तेरहवीं पर उमड़े परिवारजन, सोनम का भाई भी पहुंचा

इंदौर में रविवार को राजा की तेरहवीं आयोजित की गई, जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने बताया कि तेरहवीं में उन्हीं व्यंजनों को बनाया गया, जो राजा को बेहद पसंद थे – गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स, दाल-चावल और ताजे फल। सोनम का भाई गोविंद भी तेरहवीं में पहुंचा। गोविंद ने बताया कि शिलॉन्ग पुलिस ने उसे बयान देने के लिए बुलाया है और वह वहां जाकर सहयोग करेगा।

राजा के भाई का आरोप: यह केवल हत्या नहीं, साजिश है

राजा के भाई सचिन ने कहा कि उन्हें अब तक इस बात का जवाब नहीं मिला है कि उनके भाई को मारा क्यों गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सोनम ने दो युवकों के बारे में नहीं बताया, तो क्या वह भी साजिश में शामिल थी? उन्होंने कहा, “अगर एक सप्ताह में सोनम के परिवार पर कार्रवाई नहीं होती, तो हम आंदोलन करेंगे।”

कैंडल मार्च में उठी न्याय की मांग

रविवार शाम इंदौर में राजा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने राजा की हत्या की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। सचिन ने कहा कि अगर यही घटना सोनम के साथ होती तो उनके पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाता।

जांच के लिए अहम हो सकता है वीडियो

मेघालय से सामने आया वीडियो इस पूरे मामले की जांच में अहम भूमिका निभा सकता है। अगर यह प्रमाणित हो जाता है, तो पुलिस को घटनाक्रम की सटीक टाइमलाइन तय करने और अन्य आरोपियों की भूमिका समझने में मदद मिलेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...