Thursday , 5 March 2026
Home Uncategorized Massive fire: काला पाठा में स्कूल परिसर में खड़ी बस में लगी भीषण आग
Uncategorized

Massive fire: काला पाठा में स्कूल परिसर में खड़ी बस में लगी भीषण आग

काला पाठा में स्कूल परिसर में खड़ी

शॉर्ट सर्किट की आशंका, 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Massive fire: बैतूल। शहर के काला पाठा इलाके में एक निजी स्कूल परिसर में खड़ी बस में बीती रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और स्कूल का चौकीदार मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग ने पास में खड़ी अन्य बसों को अपनी चपेट में नहीं लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस खड़ी करने के बाद संभवतः कोई स्विच चालू रह गया था, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। इस आगजनी की घटना में करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच
गंज थाना प्रभारी नीरज पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। पुलिस ने आगजनी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Oppose: राज्यसभा जाने का ऐलान करते ही सियासी हलचल, नीतीश कुमार के फैसले पर बिहार में विरोध

कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, विपक्ष ने बीजेपी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप...

Expensive: सोना-चांदी के दाम में तेज उछाल, चांदी 5 हजार से ज्यादा महंगी

Expensive: बिजनेस डेस्क। कमोडिटी बाजार में गुरुवार सुबह सोना और चांदी की...

Examinations: सरकारी स्कूलों में 9 मार्च से शुरू होंगी कक्षा 3, 4, 6 और 7 की परीक्षाएं

17 मार्च तक चलेंगी स्थानीय परीक्षाएं, अप्रैल के अंत तक आ सकता...

Action: अवैध रूप से शराब बेचते युवक को पुलिस ने पकड़ा

बेलदार मोहल्ले में दबिश, साढ़े तीन लीटर शराब जब्त, आबकारी एक्ट के...