Sunday , 12 April 2026
Home Uncategorized Ruckus: मरीज के परिजन ने गार्ड से झूमाझटकी कर मचाया हंगामा
Uncategorized

Ruckus: मरीज के परिजन ने गार्ड से झूमाझटकी कर मचाया हंगामा

मरीज के परिजन ने गार्ड से झूमाझटकी

नशे में धुत होकर ट्रामा सेंटर के मेन गेट का तोड़ डाला कांच

Ruckus: बैतूल। एक मरीज के परिजन ने जिला अस्पताल में नशे में धुत होकर पहले सुरक्षा गार्ड से झूमाझटकी की और उसके बाद जमकर हंगामा मचाते हुए ट्रामा सेंटर के गेट का कांच भी तोड़ डाला। हंगामा करने वाले को पकडक़र कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घोड़ाडोंगरी से रेफर होकर आए मरीज और उनके परिजन का किसी बात को लेकर ड्रामा सेंटर के सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया था। शराब के नशे में मरीज के परिजनों ने जिला अस्पताल के ड्रामा सेंटर में खूब हंगामा किया और गार्ड के साथ झूमा झटकी करते हुए मेन गेट का कांच भी फोड़ दिया।


सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को चौकी लेकर आई। आज सुबह उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया था। फिलहाल कोतवाली पुलिस हंगामा करने वाले युवक से पूछताछ और घटना की जानकारी ले रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...