Saturday , 2 May 2026
Home Uncategorized Mastermind: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा: इंटेलिजेंस इनपुट
Uncategorized

Mastermind: पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा: इंटेलिजेंस इनपुट

पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड

Mastermind: श्रीनगर —22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक, इस हमले के पीछे पाकिस्तान का पूर्व SSG कमांडर हाशिम मूसा है, जो इस समय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मूसा को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों और गैर-कश्मीरियों पर हमले करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह अक्टूबर 2024 में गांदरबल के गगनगीर में हमले को अंजाम दे चुका है, जिसमें कई मजदूरों और एक डॉक्टर की मौत हुई थी। साथ ही बारामूला में हुए एक अन्य हमले में भी उसका हाथ बताया गया है, जिसमें दो जवान और दो पोर्टर शहीद हुए थे।

हमले के बाद से LoC पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन भी लगातार जारी है। मंगलवार को पांचवें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की, जिससे तनाव बना हुआ है।

पर्यटन पर असर

हालात के बावजूद, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भदरवाह में पर्यटकों की भीड़ देखी गई। लोगों ने तिरंगा फहराकर सेना के प्रति विश्वास जताया और कहा, “कश्मीर हमारा है, आर्मी यहां है, सब सेफ है।” हालांकि, सुरक्षा कारणों से राज्य सरकार ने 80 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...