Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Meeting: 24 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बड़ी बैठक
Uncategorized

Meeting: 24 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली बड़ी बैठक

24 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस जिला

राहुल गांधी देंगे चुनावी दिशा-निर्देश

Meeting: भोपाल/दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बड़ी बैठक 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष सीधे राहुल गांधी से संवाद करेंगे।

बैठक को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। इसमें राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को चुनावी रणनीति और संगठन की दिशा बताएंगे। बैठक दो सत्रों में होगी, जहां जिला अध्यक्षों को चुनावी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व इस बार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला इकाइयों को सीधे दिशा-निर्देश देने की रणनीति पर काम कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कांग्रेस की चुनावी तैयारी में नया प्रयोग साबित हो सकता है।


मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी में शामिल

नई दिल्ली/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे दिल्ली से इंदौर रवाना होंगे और लगभग 01:50 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

इंदौर से मुख्यमंत्री सीधे उज्जैन जाएंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 03:30 बजे वे बाबा महाकाल की भव्य “राजसी सवारी” में शामिल होकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

सीएम का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Commercial Gas: भारत में LPG संकट गहराया: कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सप्लाई पर रोक

ईरान-अमेरिका-इजराइल तनाव और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ बंद होने से गैस सप्लाई प्रभावित,...

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...