Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Miss Universe: भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025
Uncategorized

Miss Universe: भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025

भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा बनीं मिस

ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनर-अप, श्रेया बेड़िया सेकेंड रनर-अप रहीं

Miss Universe: भोपाल। राजधानी भोपाल की जान्हवी मल्होत्रा ने मिस यूनिवर्स मध्यप्रदेश 2025 का खिताब जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। सोमवार रात एक निजी होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में जान्हवी ने यह खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में ताप्ती ठाकुर फर्स्ट रनर-अप और श्रेया बेड़िया सेकेंड रनर-अप रहीं।

खिताब जीतने के बाद जान्हवी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा,

“यह मेरी सालों की मेहनत थी। मुझे शुरू में घबराहट होती थी, लेकिन मैंने खुद से वादा किया था – जीतने आई हूं और जीतकर ही जाऊंगी। अब मुझे अपने राज्य को राष्ट्रीय मंच पर रिप्रजेंट करने का मौका मिलेगा।”

रैम्प पर बिखरे ग्लैमर और आत्मविश्वास के रंग

कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार शाम को कॉकटेल राउंड से हुई, जिसमें सभी 13 फाइनलिस्ट्स ने ब्लैक वन पीस पहनकर रैम्प वॉक किया। मॉडल्स ने अपने एटीट्यूड, चाल-ढाल और आत्मविश्वास से जजेस और दर्शकों को प्रभावित किया। इस राउंड में लुक्स के साथ प्रतिभा और परिपक्वता की झलक भी दिखाई दी।

इसके बाद हुआ रिसॉर्ट वियर राउंड, जिसमें प्रतिभागियों ने लाइट गाउन और सिंगल पीस ड्रेस पहनकर रैम्प वॉक किया। इस राउंड में मॉडल्स की स्माइल, प्रजेंस और स्टाइल स्टेटमेंट ने खूब वाहवाही बटोरी।

रातभर चला फैशन और टैलेंट का जश्न

ग्रैंड फिनाले में फैशन शो के साथ-साथ डांस परफॉर्मेंस और विभिन्न टाइटल की घोषणा भी हुई। कार्यक्रम देर रात तक चला और दर्शकों ने भरपूर उत्साह के साथ हर पल का आनंद लिया।

जान्हवी को मिला बड़ा मंच

जान्हवी मल्होत्रा को अब मिस यूनिवर्स इंडिया में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। उनकी यह जीत राज्य की युवतियों को प्रेरणा दे सकती है कि आत्मविश्वास, मेहनत और लगन से कोई भी मंच जीता जा सकता है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...