Wednesday , 15 October 2025
Home Uncategorized Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले तेज आंधी-तूफान, ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Uncategorized

Monsoon: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले तेज आंधी-तूफान, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले

Monsoon:भोपाल/उज्जैन | मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बहुत करीब है। भारतीय मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 16 जून तक मानसून राज्य में प्रवेश कर सकता है। इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दे दी है। रविवार को मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर सहित 47 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

🌪️ उज्जैन में आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित

उज्जैन जिले में बीते शुक्रवार और शनिवार को आए तेज आंधी-तूफान ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

  • बड़नगर तहसील क्षेत्र में टीन शेड उड़ गए और कई पेड़ गिर पड़े।
  • रेलवे ट्रैक पर पेड़ों के गिरने से दो ट्रेनें प्रभावित हुईं।

🚆 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

  • बड़नगर-इंदौर रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से महू जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोका गया।
  • शनिवार को बेरछा और पीर अमरुद स्टेशन के बीच भी ऐसा ही हादसा हुआ, जिससे भोपाल-दाहोद ट्रेन (क्र. 19340) को करीब 1 घंटे तक रोकना पड़ा।
  • रतलाम रेल मंडल के PRO खेमराज मीणा ने पुष्टि करते हुए कहा कि रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर तुरंत राहत कार्य किए। हालांकि यात्रियों को थोड़ी देरी का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया पर उज्जैन के आंधी-तूफान के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ट्रेनें ट्रैक पर रुकी नजर आ रही हैं, उड़ते टीन शेड और गिरते पेड़ों के बीच लोग जान बचाते नजर आ रहे हैं।

🌡️ गर्मी और लू से भी सतर्क रहने की सलाह

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने लू और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी है:

  • बाहर निकलने से पहले भरपेट भोजन और पानी पिएं।
  • सिर और कान को सूती कपड़े से ढकें।
  • नमक-शक्कर युक्त पेय, नींबू पानी, आम का पना और मट्ठा ज्यादा पिएं।
  • केवल आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Offering: अब बिना यात्रा किए भी मिलेगा माता वैष्णो देवी का प्रसाद

Offering: नई दिल्ली। अब माता वैष्णो देवी के भक्तों को यात्रा न...

Monitoring: मप्र बोर्ड परीक्षा 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा पहली बार CCTV निगरानी में

200 केंद्रों पर लाइव मॉनिटरिंग होगी Monitoring: भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल...

E-Bus: मध्यप्रदेश के 6 बड़े शहरों में जल्द शुरू होगा ई-बस संचालन

972 बसों में से पहले चरण में 472 बसें मिलेंगी E-Bus: भोपाल:...

Cough syrup scandal: 25 मासूमों की मौत के पीछे डॉक्टर-कंपनी की मिलीभगत का चौंकाने वाला खुलासा

Cough syrup scandal: भोपाल: मध्य प्रदेश में 25 बच्चों की जान लेने...