Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized MP Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, कोहरे से बढ़ी परेशानी
Uncategorized

MP Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, कोहरे से बढ़ी परेशानी

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट बनी हुई है, वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है।

ग्वालियर समेत 5 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और हरियाणा पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
इसके चलते राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई जिलों में घना कोहरा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शहडोल और सागर संभाग के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दतिया, खजुराहो, ग्वालियर, सतना, सीधी, रीवा, भोपाल और इंदौर में सुबह के समय घने कोहरे का असर साफ नजर आया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

  • पचमढ़ी – 5.4°C (प्रदेश में सबसे ठंडा)
  • शहडोल (कल्याणपुर) – 6.3°C
  • खजुराहो, शिवपुरी – 7.0°C
  • अमरकंटक – 7.3°C
  • राजगढ़, रीवा – 7.6°C

अभी जारी रहेगा ठंड का असर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में रात की ठंड, कोहरा और ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है। बारिश वाले इलाकों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...