लगभग 10,800% का रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, रिटेल निवेशकों की भी बड़ी हिस्सेदारी
Multibagger Stock: नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में कुछ कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो ज्यादा चर्चा में नहीं रहतीं, लेकिन लंबे समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न देती हैं। ऐसी ही एक कंपनी है Lloyds Metals and Energy Limited, जिसके शेयर ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को भारी मुनाफा दिया है। लगातार तेजी के कारण यह शेयर बाजार के प्रमुख वेल्थ क्रिएटर स्टॉक्स में गिना जाने लगा है।
5 साल में 1 लाख बना करीब 1 करोड़
लंबी अवधि में कंपनी के शेयर ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। मार्च 2021 में इसका भाव करीब 11 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर लगभग 1,205 रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह करीब पांच साल में शेयर ने लगभग 10,854 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। आंकड़ों के अनुसार अगर किसी निवेशक ने उस समय कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये निवेश किए होते और उसे अब तक बनाए रखा होता, तो आज उसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच सकती थी।
2021 के बाद आई तेज तेजी
कंपनी के शेयर में असली तेजी 2021 के बाद देखने को मिली, जब इसमें निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ने लगी। खासतौर पर मई 2024 से जुलाई 2025 के बीच शेयर ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी। इस अवधि में स्टॉक ने करीब 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया और इसी दौरान यह 1,613.40 रुपये के अपने अब तक के उच्चतम स्तर तक भी पहुंच गया।
रिटेल निवेशकों की भी बड़ी हिस्सेदारी
महाराष्ट्र की प्रमुख आयरन ओर माइनिंग कंपनियों में शामिल इस कंपनी में आम निवेशकों की भी अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी में करीब 32.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है। इसका मतलब है कि इस शेयर में आई तेजी का फायदा केवल बड़े निवेशकों को ही नहीं, बल्कि छोटे निवेशकों को भी मिला है।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन
Bombay Stock Exchange (बीएसई) पर गुरुवार 12 मार्च के कारोबारी सत्र में भी कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली। दिन के अंत में शेयर 1.64 प्रतिशत यानी 19.45 रुपये की बढ़त के साथ 1205.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका इंट्रा-डे हाई 1213.40 रुपये रहा। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 65,627.93 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।
साभार…
Leave a comment