Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Murder: छह दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका
Uncategorized

Murder: छह दिन से लापता महिला का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

छह दिन से लापता महिला का शव कुएं

Murder: चिचोली (बैतूल)। जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में सोमवार को एक महिला का शव खेत के कुएं में उतराता मिला। मृतका की पहचान गोधना निवासी मलनता धुर्वे (40) पत्नी इमरत धुर्वे के रूप में हुई है, जो बीते छह दिनों से लापता थी।

पुलिस के अनुसार शव पूर्व सरपंच पतिराम कुमरे के खेत स्थित कुएं में मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर समाजसेवी डोमा सिंह कुमरे को सूचना दी, जिनके माध्यम से चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे मलनता चिचोली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके पास मोबाइल फोन था, लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी और फोन भी बंद हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, मगर कोई पता नहीं चला।

छह दिन बाद सोमवार को खेत के कुएं में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक व्यक्ति पर संदेह व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने चिचोली क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...