Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized National Center: उज्जैन बनेगा कैंसर जांच और इलाज का नया राष्ट्रीय केंद्र
Uncategorized

National Center: उज्जैन बनेगा कैंसर जांच और इलाज का नया राष्ट्रीय केंद्र

उज्जैन बनेगा कैंसर जांच और इलाज का

दक्षिण कोरिया की ई-फाइबर ग्रुप लगाएगी 209 करोड़ की हाईटेक मेडिकल यूनिट

National Center उज्जैन। धार्मिक नगरी के रूप में पहचान रखने वाला उज्जैन अब औद्योगिक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का भी प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। शहर के मेडिकल डिवाइस पार्क में दक्षिण कोरिया की प्रसिद्ध कंपनी ई-फाइबर ग्रुप अपनी अत्याधुनिक यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में कंपनी द्वारा 209 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी फिलहाल यूनिट के लिए सर्वे कर रही है। इस वर्ष निर्माण कार्य शुरू होने और 2027 से उत्पादन प्रारंभ होने की संभावना है।

प्रदेश की पहली यूरीन-आधारित कैंसर जांच किट बनेगी

यह मध्यप्रदेश की पहली ऐसी यूनिट होगी, जहां कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए यूरीन आधारित डायग्नोस्टिक किट्स का निर्माण किया जाएगा। अब तक कैंसर जांच के लिए महंगी बायोप्सी और जटिल टेस्ट की जरूरत होती थी, लेकिन इस नई तकनीक से जांच सरल, तेज और कम खर्चीली हो जाएगी।

इन किट्स में नैनो फाइबर और बायो-पॉलीमर तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान और रोकथाम संभव होगी। कंपनी का लक्ष्य प्रति माह 50 लाख डायग्नोस्टिक किट्स और 1 करोड़ अन्य संबंधित उत्पाद तैयार करने का है।

प्रदेश से देश-विदेश तक सप्लाई

यहां बनने वाली किट्स मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश और विदेशों में भी भेजी जाएंगी। इससे उज्जैन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य-उद्योग नक्शे पर नई पहचान मिलेगी। साथ ही आम नागरिकों को सस्ती और सुरक्षित कैंसर जांच सुविधा उपलब्ध होगी।

रोजगार और विशेषज्ञों को मिलेगा अवसर

यूनिट की स्थापना से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे और देश-विदेश के मेडिकल व बायोटेक विशेषज्ञ उज्जैन में कार्य करने आएंगे।
एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि यह निवेश प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगा और उज्जैन को मेडिकल व इंडस्ट्रियल हब के रूप में स्थापित करेगा।

कैंसर इलाज के लिए भी बन रहा हाईटेक प्लांट

विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र में सेंट्रल इंडिया का पहला मेडिकल साइक्लोट्रॉन प्लांट शुरू किया गया है। यहां कैंसर, हृदय और मस्तिष्क रोगों की जांच व इलाज में उपयोग होने वाले रेडियो आइसोटोप तैयार किए जा रहे हैं, जो कम मात्रा में इंजेक्शन के रूप में दिए जाते हैं और तेज व दर्दरहित जांच संभव बनाते हैं।

मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा मेगा हेल्थ क्लस्टर

उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क में पहले से ही ब्लड बैग, वेंटिलेटर, इंजेक्शन नीडल, ऑक्सीजन प्लांट, ईसीजी मशीन, हार्ट स्टेंट, हॉस्पिटल बेड, ऑर्थो इंप्लांट, डेंटल इंप्लांट, सर्जिकल उपकरण और डायग्नोस्टिक मशीनों के कई प्लांट स्थापित हो रहे हैं, जिससे उज्जैन देश का बड़ा मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग सेंटर बनता जा रहा है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...