Thursday , 22 January 2026
Home Uncategorized National President: भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन
Uncategorized

National President: भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन

भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्टी की स्थापना के एक माह बाद हुआ था जन्म

National President: नईदिल्ली(ई-न्यूज)। 14 दिसम्बर 2025 को बिहार राज्य के मंत्री एवं 5 बार के विधायक नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया था क्योंकि पार्टी के स्थापना के बाद बने 14 राष्ट्रीय अध्यक्षों में ये सबसे युवा उम्मीदवार है। आज दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यदि अन्य कोई नाम सामने नहीं आया था। लेकिन यह स्पष्ट है कि एक नामांकन ही नितिन नबीन का भरा जा रहा है जिसको भाजपा के सभी दिग्गज नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रस्तावक और समर्थक के रूप में सहमति देंगे। इसलिए नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है।


सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन


भाजपा के गठन के बाद से अभी तक 14 अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें अटल बिहारी बाजपेयी पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इसके बाद तीन बार लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, जेना कृष्णमूर्ति, वैंकया नायडू, दो बार राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जेपी नड्डा ये सभी अध्यक्ष बनने के समय 76 से 49 आयु तक के थे। लेकिन आज निर्वाचित नितिन नबीन मात्र 45 वर्ष के हैं और बिहार से 5 बार के विधायक और वर्तमान में नितिन सरकार में मंत्री भी हैं। श्री नबीन 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में मंत्री बने थे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।


पार्टी की स्थापना के 1 बाद हुआ था जन्म


6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था तब जनता पार्टी से अलग होगा पुरानी जनसंघ के नेताओं ने इस पार्टी की स्थापना की थी। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेयी बने। इस पार्टी का गठन पंच निष्ठाओं (5 प्रतिज्ञाओं)े के आधार पर हुआ था। भाजपा के आज राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को हुआ था। जो पार्टी की स्थापना के समय 1 माह 17 दिन के थे।


हाल ही में तीन प्रदेश अध्यक्ष हुए निर्वाचित



पिछले 6 महीने में तीन राज्यों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। जुलाई में बैतूल के विधायक एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल मध्यप्रदेश के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। दिसंबर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष चुन गया था। उनके अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। वहीं जनवरी में झारखंड में आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रीय परिषद करती है, जिसमें लगभग 5,708 सदस्य शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय परिषद और सभी राज्य परिषदों के सदस्य शामिल होते हैं, जो देश के 30 से अधिक राज्यों से आते हैं। लेकिन अगर केवल एक नामांकन होता है, तो मतदान की जरूरत नहीं होगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Retirement: स्पेस रेस में सुरक्षित और सहयोगी मॉडल जरूरी: सुनीता विलियम्स

Retirement: नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने...

Arrangement: 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी की तेरहवीं पर भव्य महाभोज

1 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम Arrangement: दरभंगा। दरभंगा राज परिवार...

Notice issued: प्रयागराज माघ मेला: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव तेज, दूसरा नोटिस जारी

Notice issued: प्रयागराज। माघ मेला प्रशासन और संत अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद...

History: ₹25 लाख का चांदी का शादी कार्ड: शाही शादी ने रच दिया नया इतिहास

History: डिजिटल डेस्क। राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाठ-बाट के लिए...