Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Nautapa: बिना तपिश के गुजर रही गर्मी! ‘नौतपा’ भी बादलों के साये में शुरू
Uncategorized

Nautapa: बिना तपिश के गुजर रही गर्मी! ‘नौतपा’ भी बादलों के साये में शुरू

बिना तपिश के गुजर रही गर्मी! 'नौतपा'

Nautapa: छिंदवाड़ा | इस बार गर्मी ने मौसम विभाग के सारे पूर्वानुमानों को झुठला दिया है। आमतौर पर साल के सबसे तप्त माने जाने वाले “नौतपा” (25 मई से 3 जून) की शुरुआत भी बारिश और बादलों के बीच हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते गुरुवार और शुक्रवार को हुई तेज बारिश और वर्तमान में आसमान में लगातार छाए बादलों के कारण नौतपा की तपिश अब संशय में है। विभाग का कहना है कि 26 मई के बाद मौसम कुछ हद तक साफ हो सकता है, लेकिन अब तक गर्मी से जुड़े सभी अनुमान गलत साबित हुए हैं

चार वेदर सिस्टम सक्रिय, लगातार बदल रहा मौसम

देशभर में इस समय चार अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण छिंदवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में तेज आंधी और अचानक बारिश हो रही है। शुक्रवार रात 10 बजे के करीब आई तेज हवाओं के बाद बारिश शुरू हुई और शनिवार दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. शर्मा के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी बादलों का डेरा रहने की संभावना है।

मार्च-अप्रैल में दिखा गर्मी का असर, मई शांत

इस वर्ष गर्मी का असली असर मार्च और अप्रैल में ही दिखा। मार्च में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहा और चार से पांच दिन 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। अप्रैल में भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा। तब आशंका थी कि मई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी, लेकिन मई अब तक शांत बना हुआ है।

पिछले वर्षों में जहां मई में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचा करता था, इस बार लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। आमतौर पर इस समय लू से बचाव के लिए लोग गमछा, टोपी, काला चश्मा पहनते थे, वहीं अब बारिश के चलते छाता और रेनकोट उनकी जरूरत बन गए हैं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...