Friday , 20 March 2026
Home Uncategorized Notice: मटके बनाने वाले को इनकम टैक्स का नोटिस
Uncategorized

Notice: मटके बनाने वाले को इनकम टैक्स का नोटिस

मटके बनाने वाले

फर्जी कंपनी बनाकर किया 13 करोड़ का लेनदेन

Notice: बूंदी(ई-न्यूज)। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले एक व्यक्ति को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फर्जी कंपनी बनाकर करीब 13 करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है। इनकम टैक्स का नोटिस मिलते ही कुम्हार विष्णु प्रजापत के होश उड़ गए हैं। उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मामला बूंदी के गेंडोली थाना क्षेत्र का है।


पुलिस से मांगी सुरक्षा


झालीजी का बराना गांव के रहने वाले विष्णु प्रजापत ने विष्णु ने साइबर पुलिस और जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। विष्णु ने 11 मार्च को मिले इनकम टैक्स के नोटिस का हवाला देते हुए कहा है- मेरे आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। मेरी न ही कोई कंपनी है, न ही मैंने अपने अकाउंट में इतनी बड़ी रकम का लेनदेन किया है। फिर भी नोटिस आ गया है।


कंपनी बनाकर लेनदेन का आरोप


19 मार्च 2020 को मुंबई के मिरगांव में भूमिका ट्रेडिंग नाम से कंपनी रजिस्टर की गई। इसका जीएसटी रजिस्ट्रेशन विष्णु के आधार कार्ड और पैनकार्ड के आधार पर कराया गया है। विष्णु के पैनकार्ड नंबर के माध्यम से मुंबई में डायमंड और गोल्ड का बिजनेस किया जा रहा है। इसका जीएसटी बकाया है। इस फर्म ने वित्त वर्ष 2020-21 में सुरेन्द्र सिंह बार्बल के नाम से 10.61 करोड़ रुपए का लेन-देन किया। साथ ही मेहित क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ 2.83 करोड़ रुपए का व्यापार किया गया।


डॉक्यूमेंट का किया दुरूपयोग


पीडि़त विष्णु ने कहा कि मैं किसी भी फर्म या कारोबारी को नहीं जानता। नोटिस में जो भी जानकारी दी गई है, उसके बारे में मुझे कुछ नहीं मालूम। मैं गरीब हूं। बदमाशों ने मेरे डॉक्यूमेंट का दुरुपयोग किया है। दूसरी ओर, डीएसपी अनिल जोशी ने बताया- यह साइबर क्राइम का मामला नहीं है। इन्होंने कोई अकाउंट खुलवाया होगा। इनके डाक्यूमेंट्स उनके पास कैसे गए यह एक जांच का विषय है। जांच के लिए इस मामले को गेंडोली थाना भेजेंगे। साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से बिगड़ा मौसम, 34 जिलों में अलर्ट जारी

आंधी, बिजली और ओलों का खतरा, किसानों की बढ़ी चिंता भोपाल। मध्य...

Decisions: 8 साल बाद खुल सकती है पदोन्नति की राह, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी नजर

अप्रैल में आ सकता है बड़ा फैसला, विभागों ने शुरू की तैयारी...

Chaitra Navratri: श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है छिन्न मस्तिका माता मंदिर

नवरात्रि में प्रतिदिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन कीर्तन Chaitra Navratri: बैतूल।...

Crisis: समय से पहले गर्मी से गेहूं पर संकट: उत्पादन घटने की आशंका

तापमान 35°C पार, बालियों में दाना भराव रुका,किसानों की चिंता बढ़ी Crisis:...