Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Plan: लाड़ली बहना योजना में अब 1500 रुपए महीना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी से की नई किस्त जारी
Uncategorized

Plan: लाड़ली बहना योजना में अब 1500 रुपए महीना, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी से की नई किस्त जारी

लाड़ली बहना योजना में अब 1500 रुपए

योजना का नाम हो सकता है ‘देवी सुभद्रा योजना’

Plan: भोपाल: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी में लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई किस्त जारी की। अब हितग्राहियों को हर माह ₹1250 की जगह ₹1500 मिलेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक साथ 1 करोड़ 26 लाख 36 हजार महिलाओं के खातों में ₹1587 करोड़ की राशि ट्रांसफर की।

नाम बदलने की अटकलें

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि योजना का नाम अब “देवी सुभद्रा योजना” रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह योजना भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा के भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की भावना से प्रेरित है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता ने अभी तक योजना का नाम बदलने की जानकारी से इनकार किया है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर फोकस

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सरकार अब महिलाओं को विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोड़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

अब तक 44 हजार 900 करोड़ रुपए ट्रांसफर

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जून 2023 में की थी। तब से अब तक 29 किस्तों में ₹44,900 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में जमा की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,

“जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में अपनी बहन सुभद्रा की रक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, वैसे ही हमारी सरकार प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है।”

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...