Thursday , 9 April 2026
Home Uncategorized Political excitement: संघ प्रमुख की सीएम योगी और डिप्टी सीएम से मुलाकात, सियासी हलचल तेज
Uncategorized

Political excitement: संघ प्रमुख की सीएम योगी और डिप्टी सीएम से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

संघ प्रमुख की सीएम योगी और डिप्टी

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Political excitement: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक से भी शिष्टाचार भेंट की।

बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख ने दोनों डिप्टी सीएम से बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10-10 मिनट तक अलग-अलग मुलाकात की। हालांकि इन बैठकों को औपचारिक बताया जा रहा है, लेकिन प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाओं के बीच इन मुलाकातों को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।


निराला नगर स्थित संघ कार्यालय में हुई बंद कमरे में चर्चा

इससे पहले बुधवार रात करीब आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में संघ प्रमुख से मुलाकात की। यह बैठक सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एकांत में हुई और करीब 35 मिनट तक चली।

संघ प्रमुख दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ में थे। बुधवार उनके प्रवास का अंतिम दिन था। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए सीएम और संघ प्रमुख की यह बंद कमरे में हुई चर्चा कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर संकेत

सूत्रों के अनुसार, संघ प्रमुख का हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस देखा जा रहा है। वे विभिन्न कार्यक्रमों के बहाने राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसे 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जब भी संघ प्रमुख उत्तर प्रदेश के दौरे पर आते हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात होती रही है। अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संघ नेतृत्व के बीच समन्वय को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

भले ही इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा हो, लेकिन प्रदेश की सियासत में इसे संभावित राजनीतिक समीकरणों और रणनीतिक तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...