Saturday , 21 February 2026
Home Uncategorized Political struggle: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पर सियासी संग्राम
Uncategorized

Political struggle: मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पर सियासी संग्राम

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट

कमलनाथ का सरकार पर हमला, कहा – ‘ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट’

Political struggle: भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार के बजट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट ‘ज्ञानी’ (GYANII) नहीं, बल्कि ‘अज्ञानी’ बजट है और यह दस्तावेज प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाने वाला साबित हो रहा है।


‘प्रदेश पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज’

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश पर पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि केवल चालू वित्त वर्ष में ही सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नया कर्ज लिया है।

उनके अनुसार, कर्ज का ब्याज चुकाने में ही सरकार को हर साल लगभग 27 हजार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिससे विकास कार्यों पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब बजट में बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, तो प्रदेश की वित्तीय स्थिति लगातार क्यों बिगड़ रही है। कमलनाथ ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कर्ज की राशि किन योजनाओं में खर्च हुई और उससे प्रदेश को वास्तविक लाभ कितना मिला।


‘आंकड़ों के सहारे विकास का भ्रम’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बढ़ते कर्ज और ब्याज भुगतान के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में अपेक्षित निवेश नहीं हो पा रहा है। न्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों के सहारे विकास का भ्रम पैदा कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। कमलनाथ ने वित्तीय पारदर्शिता की मांग करते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की बात कही, ताकि जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूती से उठाएगा। बजट सत्र के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बढ़ते कर्ज का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Exclusive: सीएमओ-सबइंजीनियर को किया तलब

सीसी रोड निर्माण के मामले में आज आएगी सैम्पल रिपोर्ट Exclusive: बैतूल।...

Accident: करंट लगने से महिला की हालत गंभीर

Accident: बैतूल। जिले के खेड़ी चौक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूनालोमा में शुक्रवार...

Triple Murder: पहले भाई फिर माता-पिता को उतारा मौत के घाट

नाना-नानी और मामा की हत्या देख बेहोश गया था भांजातीनों के शव...

Fraud: उद्योग विभाग ने की जिलेवासियों के साथ धोखाधड़ी

Fraud: बैतूल। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बैतूल द्वारा जुलाई 2022 में...