Sunday , 19 April 2026
Home Uncategorized Press talk: भाजपा स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू
Uncategorized

Press talk: भाजपा स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू

भाजपा स्थापना दिवस मनाने को

कार्यकर्ताओं और सदस्यों के घरों पर लहराएगा भाजपा का झंडा

Press talk: बैतूल। 6 अप्रेल को भाजपा के स्थापना दिवस मनाने के लिए संगठन ने तैयारियां जोरों से शुरू कर दी है। स्थापना दिवस को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने आज पत्रकारवार्ता कर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालयों को सजाया जाएगा। रांगोली, रोशनी और कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण किए जाएंगे। कार्यालय पर झंडा फहराया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता व सदस्य अपने-अपने घर पर झंडा फहराएंगे और इसकी सेल्फी लेकर टैग करेंगे। जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसमें 1980 से लेकर 2024 तक के जिलाध्यक्षों की फोटो और महत्वपूर्ण घटनाओं के फोटोग्राफस प्रदर्शित किए जाएंगे। 6 अथवा 7 अप्रेल को बूथ पर समस्त प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित किया जाएगा। भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 8 अथवा 9 अप्रेल को विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 13 अप्रेल तक अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। पत्रकारवार्ता में स्थापना दिवस की जिला टोली के संयोजक कमलेश सिंह, टोली की सदस्य श्रीमती रश्मि साहू, मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी मौजूद थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...