Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Process started: 20 जनवरी को BJP को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव प्रक्रिया शुरू
Uncategorized

Process started: 20 जनवरी को BJP को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव प्रक्रिया शुरू

20 जनवरी को BJP को मिल सकता है नया

नोटिफिकेशन जारी, नितिन नबीन के नाम पर लगभग तय सहमति

Process started: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक—

  • 16 जनवरी: निर्वाचक मंडल की मतदाता सूची जारी होगी
  • 19 जनवरी: अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे
  • 20 जनवरी: जरूरत पड़ने पर चुनाव कराया जाएगा

20 जनवरी को होगी औपचारिक घोषणा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के इकलौते उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल करने की प्रबल संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो वे 19 जनवरी को ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा सकते हैं, जबकि इसकी औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि नितिन नबीन के प्रस्तावक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम सामने आ सकते हैं।


क्या राजनीति की कमान युवाओं को सौंपने का संकेत?

45 वर्षीय नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष बनाकर भाजपा एक बार फिर युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश देना चाहती है। इससे पहले पार्टी 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर यह संकेत दे चुकी है कि संगठन और सत्ता की जिम्मेदारी धीरे-धीरे नई पीढ़ी को सौंपी जाएगी।

एक सामान्य कार्यकर्ता और विधायक से शीर्ष पद तक पहुंचने की यह संभावित यात्रा भाजपा के भीतर यह संदेश देती है कि संगठन में योग्यता और कार्य के आधार पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच संभव है


अन्य दलों पर बनेगा नैतिक दबाव

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के इस फैसले से देश के अन्य राजनीतिक दलों पर भी नैतिक दबाव बनेगा। कई दलों में आज भी—

  • अध्यक्ष पद पारिवारिक परंपरा से तय होते हैं
  • शीर्ष नेतृत्व की उम्र 70–80 वर्ष के आसपास है

ऐसे में 45 वर्षीय नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर भाजपा यह संकेत देना चाहती है कि युवा भारत की राजनीति भी युवाओं के हाथों में होनी चाहिए

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...