Thursday , 9 April 2026
Home Uncategorized Program: मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, निकाली रैली हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Uncategorized

Program: मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, निकाली रैली हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण,

Program: बैतूल। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आज जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के शिवाजी चौक पर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति पर सुबह से ही माल्यार्पण का कार्यक्रम शुरू हो गया था। क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज संगठन बैतूल के द्वारा छत्रपति शिवाजी ओपन आडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विशेष रूप से मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत माकोड़े, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र देशमुख, पूर्व विधायक पीआर बोड़खे, संगठन के अध्यक्ष दिनेश महस्की, मधुकर महस्की,जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, कैलाश ठाकरे, डॉ. प्रताप देशमुख, उत्तम गायकवाड़, बीआर कुबड़े, सुनील पांसे, वर्षा बारस्कर, अभिलाषा सोनू धोटे, सिद्धलता महाले, उज्जवल पांसे सहित समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकरे, क्षत्रिय लोन्हारी कुंबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।


निकाली गई शोभायात्रा


छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर लोन्हारी कुंबी समाज के द्वारा कुंबी समाज भवन इटारसी रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज की महिलाएं और पुरूष शामिल हुए। शोभायात्रा का समापन शिवाजी चौक पर किया गया। इसके पश्चात शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा शिवाजी की झांकी भी बनाई गई थी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जो कि आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में महिलाओं द्वारा सिर पर साफा बांधकर चल रही थी। कार्यक्रम में महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थित नजर आई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...