Wednesday , 25 February 2026
Home Uncategorized Program: कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ 5 जनवरी से, 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम
Uncategorized

Program: कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ 5 जनवरी से, 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ 5 जनवरी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में 26 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटी गठन का लक्ष्य

Program: भोपाल। कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से प्रदेशभर में ‘गांव चलो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा और इसकी अगुआई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। अभियान के तहत ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा। पार्टी ने पहली बार प्रदेश की 26 हजार ग्राम पंचायतों में कमेटी गठित करने का लक्ष्य तय किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि जीतू पटवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बताया कि पंचायत और ग्राम कमेटियों की घोषणा की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब तक करीब 5 हजार सिफारशी पत्र मिलना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है।

चुनावी उदाहरण गिनाए

जितेंद्र मिश्रा ने अमरवाड़ा, बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि अमरवाड़ा में कांग्रेस ने 20 राउंड में बढ़त बनाई थी, जबकि बुधनी में भारी मतों के अंतर और विजयपुर में सरकार द्वारा सारे संसाधन झोंकने के बावजूद कांग्रेस की जीत हुई।
उन्होंने दावा किया कि रीवा की सिमरिया नगर पंचायत में भी कांग्रेस सरकार के विरोध के बाद जीती और सिंगरौली जैसे क्षेत्रों में भी बदलाव का संकेत मिला है। मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क पर मजबूती से लड़ती नजर आएगी।

बीजेपी का पलटवार

वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जीतू पटवारी केवल इवेंट और प्रचार की राजनीति करते हैं।
अजय यादव ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिले और कई जिला अध्यक्षों ने पद संभालने के कुछ ही समय में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक और ग्राम स्तर पर संगठन खड़ा करने की कांग्रेस की बातें “नाटक और नौटंकी” हैं।
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और जीतू पटवारी का नेतृत्व पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

सियासी तापमान बढ़ा

‘गांव चलो अभियान’ के ऐलान के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जहां कांग्रेस इसे संगठन विस्तार और जनता से जुड़ाव का माध्यम बता रही है, वहीं भाजपा इसे केवल प्रचार तक सीमित करार दे रही है। आने वाले हफ्तों में यह अभियान जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
साभार … 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Alert: बस संचालकों की हड़ताल की चेतावनी: 2 मार्च से अनिश्चितकालीन बंद

नई स्टेट कैरेज नीति के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन Alert:...

Injured: जीप की टक्कर से सबइंजीनियर घायल

गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रेफर Injured: बैतूल। पीडब्ल्यूडी के सबइंजीनियर...

Accident: सड़क से डेढ़ फीट नीचे शोल्डर होने से घटी रही दुर्घटनाएं

बैतूल-मुलताई फोरलेन पर कई जगह बनी हुई है स्थिति Accident: बैतूल। सड़क...

Hot issue: मध्य प्रदेश विधानसभा में गरमाया मुद्दा: हजारों रिक्त पदों पर सरकार घिरी

बजट सत्र के सातवें दिन हंगामा; उद्योग, विश्वविद्यालय और आजीविका मिशन पर...