Thursday , 23 April 2026
Home Uncategorized Rain: उत्तर भारत में बारिश-बाढ़ से हाहाकार
Uncategorized

Rain: उत्तर भारत में बारिश-बाढ़ से हाहाकार

उत्तर भारत में बारिश

Rain: शिमला/चंडीगढ़/जम्मू। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तीनों राज्यों में मिलाकर अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों परिवार प्रभावित हैं।

हिमाचल प्रदेश

  • बुधवार रात भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कई जगह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ।
  • राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हुए हैं।
  • अब तक 310 लोगों की मौत, 369 घायल और 38 लापता बताए जा रहे हैं।
  • 1240 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 331 पूरी तरह ढह गए

पंजाब

  • बारिश से 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए।
  • रावी, ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
  • हालात को देखते हुए 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर

  • बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • झेलम नदी जम्मू में और यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
  • निचले इलाकों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...