Tuesday , 4 November 2025
Home Uncategorized Rain: मध्य प्रदेश में बादल और हल्की बारिश का दौर जारी, 28 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड
Uncategorized

Rain: मध्य प्रदेश में बादल और हल्की बारिश का दौर जारी, 28 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में बादल और हल्की बारिश

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणालियों से बनी नमी, कई जिलों में बरसात के आसार

Rain: भोपाल। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के अधिकांश शहरों में बादल छाए हुए हैं और कई जगह हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति तीन से चार दिन तक बनी रह सकती है। इसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी दिशा में मुड़ने से रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल ठंड महसूस नहीं हो रही, लेकिन जैसे ही बादल छंटेंगे, तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

तापमान और वर्षा का हाल

गुरुवार को रात का सबसे कम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस मंडला और नर्मदापुरम में रिकॉर्ड किया गया।
सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

19 जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई है —
हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर और खंडवा।

बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी.के. रायकवार ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर में अवदाब का क्षेत्र बना है, जो शुक्रवार को पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ सकता है।
इसके अलावा, दक्षिणी कर्नाटक के आसपास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, जो आगे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में पहुंचेगा।

वहीं, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात शुक्रवार तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।
उत्तर भारत में भी उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जबकि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

27 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदल जाएगा और 28 अक्टूबर से बादल छंटने के बाद ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विशेषज्ञ की राय

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं के साथ नमी आने से बादल बने हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 28 अक्टूबर से रातें ठंडी महसूस होंगी

साभार…. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Troll: फोरलेन को लेकर भाजपा नेता हो रहे ट्रोल

सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास Troll: बैतूल। केंद्रीय सडक़ परिवहन...

Encroachment: दुष्कर्मी का अवैध चिकन सेंटर हटाया, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Encroachment: आमला | स्कूली छात्रा से गैंगरेप के मामले में आरोपी सूरज...

Bounce: शादी सीजन में चमका बाजार: सोने-चांदी के दामों में जोरदार उछाल

Bounce: बिजनेस डेस्क | शादी के सीजन की शुरुआत के साथ ही...

Betul News: अवैध शराब पकड़ी, बोलेरो तोड़ी — पुलिस पर भी हुआ पथराव

Betul News: रानीपुर (बैतूल) | रानीपुर थाना क्षेत्र के दूधावानी गांव में...