Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Rain: बारिश के चलते सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोले गए
Uncategorized

Rain: बारिश के चलते सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोले गए

बारिश के चलते सतपुड़ा डैम के 5 गेट

अब एक गेट खोलकर 880 क्यूसेक छोड़ा जा रहा पानी

Rain: बैतूल। मानसून के सक्रिय हो जाने से कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर प्रारंभ हो गया है। अच्छी बारिश होने से सतपुड़ा जलाशय में भी पानी आ जाने के कारण जल स्तर को मेंटेन करने पांच गेट खोले गए थे। अब एक गेट से 880 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लाक में अब तक सबसे ज्यादा पानी गिर चुका है।


घोड़ाडोंगरी में हुई सबसे ज्यादा बारिश


बैतूल में सतपुड़ा डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं। जलस्तर ज्यादा होने की वजह से पानी मेंटेन करने डैम के गेटों को खोला गया है। इधर सुबह तक हुई बारिश के बाद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र पट्टन को पीछे छोड़ दिया है। जिले में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है।


मध्यम से तेज बारिश का अनुमान


मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना जताई है। आमला, पट्टन और मुलताई में हल्की बारिश हो रही है। वातावरण में नमी का स्तर 92 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हवा की गति धीमी है। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है।


घोड़ाडोंगरी और पट्टन में हुई अधिक बारिश


इस सीजन में सबसे अधिक बारिश घोड़ाडोंगरी में 142 मिमी दर्ज की गई है। शाहपुर में 129 मिमी और पट्टन में 110 मिमी वर्षा हुई है। बैतूल शहर में पिछले 24 घंटों में मात्र 4.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में वार्षिक औसत वर्षा 1083.9 मिमी की तुलना में अब तक केवल 89.7 मिमी बारिश हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 117 मिमी कम है। आगामी महीनों में करीब 1000 मिमी बारिश की आवश्यकता है।


1439.50 फुट पर पहुंचा जल स्तर


सतपुड़ा डैम का जलस्तर 1439.50 फुट पर पहुंच गया है। बांध का लेवल नियंत्रित करने के लिए पहले पांच गेट खोले गए थे। अब एक गेट से 880 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डेम के पानी को मेंटेन करने के लिए गेट खोले गए हैं। आगे भी बारिश की जैसी भी स्थिति रहेगी उसी हिसाब से जल स्तर को मेंटेन किया जाएगा।


एक नजर में जिले की बारिश


भू अभिलेख कार्यालय से जारी बारिश की जानकारी के अनुसार अभी तक हुई बारिश इस प्रकार है। बैतूल ३२.४ एमएम, घोड़ाडोंगरी १४२.०, चिचोली ८५.२, शाहपुर १२९.०, मुलताई ९२.६, प्रभात पट्टन ११०.९, आमला ८७.०, भैंसदेही ५३.०, आठनेर ७२.४, भीमपुर ९६.० बारिश हुई है। जिले की औसत बारिश ८९.७ एमएम हुई है। अभी तक सबसे ज्यादा बारिश घोड़ाडोंगरी में लगभग ६ इंच हो चुकी है। वहीं सबसे कम बारिश बैतूल में हुई है। पिछले साल 26 जून तक औसत बारिश ११७.० एमएम हुई थी जो कि इस साल कम है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...