फॉरेस्ट गार्ड, जेल प्रहरी और असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के लिए आवेदन शुरू
Recruitment: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुल 1510 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
पदों का विवरण
- फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) – 728 पद
- जेल प्रहरी – 757 पद
- असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट – 25 पद
- क्षेत्र रक्षक (वन विभाग) – 169 पद
आवेदन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 फरवरी
- अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026
- फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹500 प्रति प्रश्न पत्र
- SC/ST/OBC/EWS (मध्य प्रदेश निवासी): ₹250 प्रति प्रश्न पत्र
योग्यता और आयु सीमा
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 के अनुसार)।
- अधिकतम आयु:
- सामान्य/अनारक्षित पुरुष: 33 वर्ष
- महिलाएं: 38 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट।
परीक्षा पैटर्न और तिथि
- परीक्षा तिथि: 7 अप्रैल 2026
- दो शिफ्ट में परीक्षा:
- सुबह 10:00 AM – 12:00 PM
- दोपहर 3:00 PM – 5:00 PM
- विषय:
- टेक्निकल सब्जेक्ट
- सामान्य ज्ञान
- रीजनिंग
- बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) भी पास करना होगा।
फिजिकल टेस्ट में शामिल
- 800 मीटर दौड़
- लॉन्ग जंप
- शॉट पुट
वेतनमान
- वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी: ₹19,500 – ₹62,000 प्रति माह
- असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट: ₹36,200 – ₹1,14,800 प्रति माह
असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पदों का आरक्षण
कुल 25 पदों में:
- 8 अनारक्षित (5 ओपन, 2 महिला, 1 एक्स-सर्विसमैन)
- 2 EWS
- 5 SC (3 ओपन, 2 महिला)
- 8 ST (5 ओपन, 2 महिला, 1 एक्स-सर्विसमैन)
- 2 OBC (दोनों ओपन)
परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड अनिवार्य
- वैध फोटो पहचान पत्र
जरूरी सलाह
इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। देरी होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए वन एवं जेल विभाग में करियर बनाने का बड़ा मौका है।
साभार…
Leave a comment