Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Registration: मध्यप्रदेश में अब हर विवाह का होगा अनिवार्य पंजीयन — कलेक्टरों को दिए गए निर्देश
Uncategorized

Registration: मध्यप्रदेश में अब हर विवाह का होगा अनिवार्य पंजीयन — कलेक्टरों को दिए गए निर्देश

मध्यप्रदेश में अब हर विवाह का होगा

स्थल पर ही मिलेगा प्रमाणपत्र

Registration: खंडवा। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह सीजन की शुरुआत होते ही राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। विवाहों के शत-प्रतिशत पंजीयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) को निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की ओर से उठाया गया है ताकि भविष्य में दंपत्तियों को कानूनी जटिलताओं का सामना न करना पड़े।

हर विवाह का होगा पंजीयन

मध्यप्रदेश विवाह पंजीयन नियम 2008 के तहत राज्य में भारतीय नागरिकों के बीच किसी भी विधि या परंपरा के अनुसार संपन्न विवाहों का पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। विवाह का पंजीयन न होने पर विशेष रूप से महिलाओं को पति की मृत्यु के बाद स्वत्वों और लाभों के भुगतान में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

विवाह स्थल पर मिलेगा प्रमाणपत्र

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री निकाह योजना तथा अन्य सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में स्थल पर ही विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया जाए। साथ ही, स्थानीय निकायों को शादी हॉल, मैरिज गार्डन और सार्वजनिक स्थलों पर विवाह पंजीयन की अनिवार्यता से संबंधित होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह पहल राज्य में विवाह पंजीयन प्रणाली को सुदृढ़ करने और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...