Friday , 23 January 2026
Home Uncategorized Release: जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक का हुआ विमोचन
Uncategorized

Release: जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक का हुआ विमोचन

जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक

डॉ. प्रवीण गुगनानी ने लिखी है पुस्तक

Release:बैतूल। आज जयवंती हॉक्सर महाविद्यालय के अटल सभागार में प्रवीण दाताराम द्वारा लिखित जय-जय जयतु अहिल्या बाई पुस्तक का विमोचन किया गया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् एवं पुण्यश्लोक देवी अहिल्या जन्म त्रिशताब्दी समिति द्वारा आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में महामंडलेश्वर संत उत्तम स्वामी की अध्यक्षता, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगाबाई उइके, आरएसएस के मध्य प्रांत सरसंचालक अशोक पांडे, प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती निखिल माहेश्वरी, पूर्व मंत्री तपन भौतिक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभासभा श्रीधर पराडकर की उपस्थिति में विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने प्रवीण दाताराम की पुस्तक को लेकर उनकी काफी सराहना की। इस पुस्तक के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को अहिल्याबाई के पराक्रम और शौर्य से अवगत होने का अवसर भी प्राप्त होगा। विदित हो कि प्रवीण गुगनानी की इसके पूर्व पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं इसके अतिरिक्त उन्होंने दो पुस्तकों का सम्पादन भी किया है। यह पुस्तक विभिन्न शोधों पर आधारित देवी अहिल्या बाई होलकर के इतिहास पर प्रामाणिकता से व संदर्भ पूर्वक अपनी बात कहती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Retirement: स्पेस रेस में सुरक्षित और सहयोगी मॉडल जरूरी: सुनीता विलियम्स

Retirement: नई दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने...

Arrangement: 600 किलो सोना दान करने वाली दरभंगा महारानी की तेरहवीं पर भव्य महाभोज

1 लाख लोगों के भोजन का इंतजाम Arrangement: दरभंगा। दरभंगा राज परिवार...

Notice issued: प्रयागराज माघ मेला: अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच टकराव तेज, दूसरा नोटिस जारी

Notice issued: प्रयागराज। माघ मेला प्रशासन और संत अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद...

History: ₹25 लाख का चांदी का शादी कार्ड: शाही शादी ने रच दिया नया इतिहास

History: डिजिटल डेस्क। राजस्थान अपनी शाही शादियों और रजवाड़ी ठाठ-बाट के लिए...