Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Remedy: गर्मियों में छिपकलियों से हैं परेशान? जानें देसी और सुरक्षित उपाय
Uncategorized

Remedy: गर्मियों में छिपकलियों से हैं परेशान? जानें देसी और सुरक्षित उपाय

गर्मियों में छिपकलियों से हैं परेशान? जानें

Remedy: देहरादून | गर्मियों के मौसम में तापमान जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे घरों में छिपकलियों की संख्या भी बढ़ने लगती है। रसोई, स्टोर रूम और बच्चों के कमरे जैसे स्थानों पर इनका दिखना आम बात हो जाती है। न केवल ये डर का कारण बनती हैं, बल्कि साफ-सफाई की दृष्टि से भी परेशानी का सबब हैं।

हालांकि बाजार में छिपकलियों को भगाने के लिए कई स्प्रे और केमिकल्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनका ज़हरीला असर परिवार की सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में घरेलू और देसी नुस्खे बेहद कारगर और सुरक्षित विकल्प बन सकते हैं।

जानिए वैजयंती भट्ट द्वारा सुझाए गए कुछ असरदार घरेलू उपाय:

  • नीम और पुदीना स्प्रे: नीम और पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और ठंडा करके स्प्रे बोतल में भरें। इसे उन कोनों पर छिड़कें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं। इनकी तीखी गंध छिपकलियों को दूर रखती है।
  • लहसुन और प्याज का प्रयोग: दरवाजों और खिड़कियों के पास लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े रखें। आप चाहें तो इनका पेस्ट बनाकर छोटी कटोरी में भी रख सकते हैं।
  • काली मिर्च और लाल मिर्च का स्प्रे: पानी में लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर मिलाकर स्प्रे करें। यह तीखी गंध छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है।
  • नींबू और बेकिंग सोडा: एक नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें और कोनों में स्प्रे करें। इससे छिपकलियां दूर रहेंगी।
  • नारियल पानी और सिरका स्प्रे: नारियल पानी और सफेद सिरका बराबर मात्रा में मिलाएं और इसे दीवारों और खिड़कियों के आसपास छिड़कें। हर 2-3 दिन में दोबारा छिड़काव करने से असर और बढ़ेगा।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...