Monday , 4 May 2026
Home Uncategorized Gold: अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 96800 रुपए प्रति 10 ग्राम
Uncategorized

Gold: अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 96800 रुपए प्रति 10 ग्राम

अक्षय तृतीया पर सोने की कीमत 96800

4 साल में 49100 रुपए की बढ़ोतरी

Gold: इंदौर | अक्षय तृतीया का पर्व इस वर्ष 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है, और परंपरा के अनुसार इस दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। बाजार में इस पावन अवसर को लेकर उत्साह चरम पर है। इंदौर में इस दिन सोने का भाव 96,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है।

सराफा कारोबारी नीलेश सारड़ा के अनुसार, अक्षय तृतीया को शास्त्रों में “स्वयं सिद्ध मुहूर्त” माना गया है, जिसमें सोना खरीदना सुख, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शादी-विवाह के मुहूर्त भी रहते हैं और भारी संख्या में लोग सोना-चांदी की खरीदी करते हैं।

चार साल में दोगुनी से ज्यादा बढ़ी कीमत

सोने की कीमतों में बीते चार वर्षों में लगातार तेज़ी देखने को मिली है:

  • 2021: ₹47,700 प्रति 10 ग्राम
  • 2022: ₹50,800 प्रति 10 ग्राम
  • 2023: ₹60,800 प्रति 10 ग्राम
  • 2024: ₹73,000 प्रति 10 ग्राम
  • 2025: ₹96,800 प्रति 10 ग्राम

इस तरह 2021 की तुलना में इस वर्ष सोने के दाम ₹49,100 बढ़ गए हैं।

99500 रुपए तक छू चुका है रिकॉर्ड

गौरतलब है कि सोने ने 22 अप्रैल 2025 को अब तक का सबसे उच्चतम स्तर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम छू लिया था। उसके बाद थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन फिर भी कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर बनी हुई हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता, अमेरिका की टैरिफ नीति, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती रुचि जैसे कारकों के कारण 2025 में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी बनी रही है।

निवेश और परंपरा का संगम

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ माना जाता है, बल्कि यह दीर्घकालिक निवेश के रूप में भी बेहद लोकप्रिय है। सर्राफा बाजार में इस दिन बिक्री में भारी उछाल की उम्मीद की जा रही है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...